फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लंबित मांगे पूरी होने तक ऑनलाइन हाजिरी का विरोध करने का लिया निर्णय

Sun, 14 Jul 2024 02:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
प्राथमिक ​शिक्षक संघ की बैठक में मौजूद ​शिक्षक।स्रोत:संघ
विज्ञापन
पीलीभीत। ऑनलाइन उपस्थिति के मुद्दे को लेकर शनिवार को प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की बैठक हुई। यहां लंबित मांगें पूरी होने तक ऑनलाइन हाजिरी का विरोध करने का निर्णय लिया गया। साथ ही 14 जुलाई को ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक एक्स पर अभियान चलाने और 15 जुलाई को साढ़े तीन बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बनौसा स्थित कंपोजिट विद्यालय में हुई बैठक में जिले भर के सभी ब्लॉकों से अध्यक्ष व मंत्रियों ने प्रतिभाग किया। जिला अध्यक्ष दयाशंकर गंगवार ने कहा जब तक शिक्षकों की सभी मांगें पूरी नहीं की जाएगी, तब तक शिक्षक ऑनलाइन उपस्थिति नहीं देंगे। इसके लिए संगठन हर बलिदान देने को तैयार है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों की मांगे एक अरसे से लंबित पड़ी हुई हैं।
जिला मंत्री उमेश गंगवार ने शिक्षकों, पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा की सरकार शिक्षकों के सब्र की परीक्षा न ले। ऑनलाइन उपस्थिति लागू करने से पहले सरकार को चाहिए था कि प्रदेश स्तरीय संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता कर सुझाव लिया जाते। लेकिन अचानक बिना बात किए संगठन और शिक्षकों को बिना विश्वास में लिए ऑनलाइन उपस्थिति लागू कर दी है। जो विभाग के हित में कतई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें