फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला आज 

Sun, 21 May 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला पंचायत अध्यक्ष आरती महेंद्र के खिलाफ दिए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सोमवार को फैसला होगा। इसके लिए जिला पंचायत सभागार में सुबह 11 बजे से बैठक बुलाई गई है। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद जिला पंचायत की सीट हथियाने की जोर आजमाइश शुरू हो गई थी। पार्टी हाईकमान से आदेश न मिलने के बाद भी बीसलपुर से जिला पंचायत सदस्य शोभना देवी ने मेनका गांधी प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह टोनी के साथ तत्कालीन डीएम मासूम अली सरवर को 19 सदस्यों के शपथपत्र के साथ अविश्वास प्रस्ताव का पत्र सौंपा था। अगले दिन इनमें से तीन सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष आरती महेंद्र एवं उनके ससुर पूर्व विधायक पीतमराम के साथ डीएम से मिलकर पुन: शपथपत्र देकर जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ होना बताया था। दोनों शपथपत्रों की जांच के बाद डीएम शीतल वर्मा ने जिला जज डीके शर्मा से अनुमति लेकर 22 मई को बैठक कराने का निर्णय लिया। जिला जज ने इसके लिए स्पेशल जज एससीएसटी एक्ट पंकज कुमार उपाध्याय को पीठासीन अधिकारी नामित किया है। इसके लिए सभी 34 जिला पंचायत सदस्यों को पत्र भेजकर 22 मई को अविश्वास प्रस्ताव की बैठक की सूचना दी गई है। इधर पार्टी हाईकमान एवं क्षेत्रीय व स्थानीय पदाधिकारियों की नाराजगी और पर्याप्त संख्या बल जुटा पाने पर शोभना देवी ने अविश्वास प्रस्ताव का पत्र वापस लेने को आठ मई को डीएम को पत्र सौंपा, लेकिन डीएम ने इसे अस्वीकार कर दिया। सोमवार को जिला पंचायत की बैठक बुलाई गई है। इसमें सुबह 11 बजे से एक बजे तक चर्चा होगी और यदि जरूरत पड़ी तो एक बजे से तीन बजे तक वोटिंग कराई जाएगी। हालांकि यह बैठक एक औपचारिकता मात्र प्रतीत हो  रही है। अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत करने वाले गुट के कुछ लोग भी इसे गिरना तय मान रहे हैं। वहीं बैठक को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला पंचायत सभागार के ईदगिर्द बैरीकेडिंग कराई जा रही है। एडीएम अजयकांत सैनी ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को सुबह 11 बजे से बैठक बुलाई गई है। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।      
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें