फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मजदूरी करने गए पिता-पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में हुआ हादसा, तिरकुनिया नसीर गांव के रहने वाला है परिवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमरिया (पीलीभीत)। हरियाणा में परिवार के साथ भट्ठे पर मजदूरी करने गए अमरिया क्षेत्र के गांव तिरकुनिया नसीर निवासी पिता-पुत्र की वहीं सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के बाद परिजन रवाना हो गए हैं। बृहस्पतिवार शाम तक शव गांव पहुंच सकेगा।
अमरिया क्षेत्र के तिरकुनिया नसीर गांव निवासी मोहम्मद असलम ने बताया कि उनके रिश्ते के भाई अनीस उर्फ बब्बू (50) अपने पुत्र मोहम्मद इमरान (25) के साथ हरियाणा में भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। नवंबर 2022 में मजदूरी करने के लिए हरियाणा जनपद के मढ़ौठी चौकी क्षेत्र अंतर्गत आनंद भट्ठा छारा पर गए थे। तब से पिता-पुत्र वहीं परिवार के साथ रहकर मजदूरी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

असलम ने बताया कि मंगलवार शाम अनीस, पुत्र इमरान और तीन वर्षीय पौत्री उजैफा को साथ लेकर भट्ठे से कुछ दूरी पर स्थित भापड़ौंदा गांव स्थित बाजार से सामान लेने गए। खरीदारी करने के बाद तीनों पैदल लौट रहे थे। इस दौरान भापड़ौंदा बाईपास के होटल के नजदीक टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी। इमरान की मौके पर मौत हो गई। घायल अनीस को नजदीक की सापला सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। इमरान की पुत्री उजैफा का इलाज चल रहा है। जानकारी के बाद परिजन हरियाणा के लिए रवाना हो गए हैं। पोस्टमार्टम के साथ परिजन ने संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। असलम ने बताया की शवों को अमरिया लाया जा रहा है। मौत की सूचना से अनीस के घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें