जहानाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम उमरसड़ निवासी 35 वर्षीय मुकेश की पंजाब के लुधियाना में मौत हो गई। वह अपने साथियों के साथ धान की रोपाई का काम करने के लिए लुधियाना गए। ग्रामीणों के अनुसार, रविवार को काम से लौटने के बाद मुकेश कमरे में आराम कर रहे थे। इसी दौरान उसे किसी विषैले कीड़े ने काट लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। साथियों ने उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद साथी मुकेश का शव लेकर उसके पैतृक गांव उमरसड़ पहुंचे। परिजनों ने बिना पोस्टमाॅर्टम कराए उनका अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद