फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में जा रहे युवक की बाइक फिसलने से मौत

Thu, 29 Jun 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
शादी में जा रहे युवक की बाइक फिसलने से मौत
विज्ञापन
टनकपुर हाईवे पर पंडरी गांव के पास बाइक फिसलने से युवक धर्मेंद्र की मौत हो गई। उसका दोस्त राजीव मामूली रूप से घायल हो गया। दोनों बाइक से अपने मित्र की शादी में शामिल होने न्यूरिया इलाके के पंडरी गांव जा रहे थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चपटा निवासी बलदेव का 20 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार टाइल्स लगाने का काम करता था। बुधवार रात वह बाइक से अपने दोस्त सीबीगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी राजीव के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए न्यूरिया के पंडरी गांव आ रहा था। बाइक राजीव चला रहा था। टनकपुर हाईवे पर पंडरी गांव से एक किलोमीटर पहले बाइक अनियंत्रित होने के बाद फिसल गई। हादसे में धर्मेंद्र गंभीर रुप से घायल हो गया। जबकि राजीव को मामूली चोटें आई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के कई लोग भी जमा हो गए। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। राजीव के मामूली चोटें आने को लेकर परिवारीजनों को हादसे को लेकर संदेह हुआ। इस पर उनकी राजीव से काफी तल्ख कहासुनी हुई। इसके बाद मामला शांत हो सका। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। धर्मेंद्र सात भाई-बहनों में सबसे छोटा अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें