फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सिर पर लटकती मौत है बांस और बल्ली पर टिकी ये बिजली लाइन

Tue, 08 Aug 2023 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
न्यूरिया में जर्जर विघुत लाइने । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। कस्बा न्यूरिया के वार्ड नंबर आठ में बांस-बल्लियोें पर टिकी बिजली लाइनों से आपूर्ति की जा रही है। सिर पर लटकती इस मौत से लोगों को हर समय खतरा बना रहता है। इसके अलावा इस मार्ग पर एक स्कूल भी है। बाबवजूद इसके जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

न्यूरिया क्षेत्र के मोहल्ला यार खां (वार्ड नंबर आठ) में विद्युत आपूर्ति 25 बांस-बल्लियों पर टिकी बिजली लाइन से हो रही है। बांस-बल्लियां पुरानी हो जाने के कारण झुक गईं हैं। आधा दर्जन गांवों का मुख्य मार्ग होने के कारण रोजाना हजारों की संख्या में लोगों का इधर से निकलना होता है। इस मार्ग से मोहल्ला तिगड़ी यार खां, बरी अलीगंज, मानपुर, कुआं खेड़ा, महोफ, शहादत गंज, न्यूरिया खुर्द आदि के लोग भी आते-जाते हैं।
इसी मार्ग पर एक प्राइवेट स्कूल संचालित हो रहा है। कस्बे के अधिकांश बच्चे इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। उन्हें हमेशा खतरा बना रहता है। बरसात के मौसम में तो खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है। इसके बाद भी विभाग इस व्यवस्था को सही कराने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


एक साल से पड़े हैं खंभे
विभाग ने सीमेंट के 36 खंभे एक वर्ष पूर्व यहां लाकर डाल दिया थे, लेकिन इन्हें लगाकर उन पर लाइन खींचने की आज तक सुध नहीं ली गई है। ऐसे में साफ तौर पर लग रहा है कि विभाग किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है।
-
कई बार कहा, नहीं हुई सुनवाई
पिछले एक वर्ष से यहां पोल लगवाने की मांग लिखित और मौखिक रूप से की जा रही है। मगर विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। लाइनें भी जर्जर हो चुकी हैं। इससे कभी भी बड़ी घटना होने का डर बना हुआ है। - अलीम अहमद, सभासद वार्ड नंबर आठ।
-
स्कूली बच्चों को ज्यादा खतरा
बांस-बल्लियां पूरी तरह से खराब हो चुकी है। लाइनें काफी नीचे आ चुकी हैं। हर समय लाइन टूटने का खतरा बना रहता है। स्कूली बच्चों को बरसात के मौसम में ज्यादा डर बना हुआ है। - मोहम्मद अहमद, प्रबंधक, निजी विद्यालय।

न्यूरिया में जर्जर विघुत लाइने । संवाद

न्यूरिया में जर्जर विघुत लाइने । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें