जहानाबाद। क्षेत्र के एक गांव में पूजा-अर्चना कर लौट रहे पिता-पुत्रों को गांव के ही कुछ लोगों ने घेर लिया और जान से मारने की नीयत से लाठी डंडों और धारदार हथियार से वार किए। हमले में एक के गंभीर चोटें आईं। अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
जहानाबाद क्षेत्र के गांव कुकरीखेड़ा निवासी मोहम्मद शाकिर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 14 सितंबर को वह अपने पिता नियाज अहमद व छोटे भाई मो. वारिस और गौस मोहम्मद के साथ सुबह पूजा करने के बाद गांव में स्थित एक धार्मिक स्थल से लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में सेलर के पास जान मोहम्मद के अलावा उसके पुत्र जीशान, रेहान, जुनैद व दो अज्ञात व्यक्ति पहले से ही घात लगा कर बैठे थे। आरोप है कि जैसे ही वे लोग सेलर के पास पहुंचे तभी अचानक उक्त लोगों ने उनपर हमला कर दिया।
हमले में भाई वारिस गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि चार नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।