गजरौला। संदिग्ध हालात में युवक का शव उसके घर में चारपाई पर पड़ा मिला। बदबू फैलने पर आसपास के लोगों ने घर में जाकर देखा तो युवक के मृत होने की जानकारी मिली।
थाना गजरौला क्षेत्र के गांव भूड़ा सरेंदा निवासी सीताराम पुत्र सुखलाल ने बताया कि छोटा भाई धर्मपाल (30) अपनी पत्नी रामादेवी के साथ दूसरे घर में रहता है। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाता है। उसकी पत्नी रामादेवी एक माह पूर्व बच्चों के साथ थाना घुंघचाई क्षेत्र के गांव सिकरहना गई थी। वह घर में अकेला रहता था। भाई के घर से बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे बदबू आ रही थी। अंदर जाकर देखा तो उसका भाई मृत पड़ा हुआ था। इसके बाद युवक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद