फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कई घंटे की मशक्कत के बाद देवहा नदी में मिला युवक का शव

Sun, 13 Aug 2023 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी के प्रयासों से बरेली से आई पीएसी की रेस्क्यू टीम ने देवहा नदी में डूबे युवक का शव कई घंटे की मशक्कत के बाद रविवार को बरामद कर लिया। तीसरे दिन शव शहर से 10 किलोमीटर आगे चिनोरा गांव के पास मिला।
विज्ञापन


ब्लाॅक ललौरीखेड़ा के ग्राम रुपपुर कमालू निवासी दीपक गंगवार (24) 10 अगस्त को देहवा नदी में डूब गया था। बताते हैं कि वह सेल्फी ले रहा था, तभी नदी के गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद युवक को खोजने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। तेज बहाव के कारण दीपक को नदी में ढूंढना मुश्किल हो रहा था।
प्रतिनिधि अमित गंगवार ने सांसद वरुण गांधी को पूरे मामले की जानकारी दी। इस पर सांसद ने वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद बरेली से पीएसी की टीम घटनास्थल पर पहुंची। रेस्क्यू टीम इंचार्ज सदीर अहमद के नेतृत्व में नाजिम हुसैन, बृजेंद्र कुमार, संदीप सिंह ने तलाशी अभियान शुरू किया। कई घंटे चले रेस्क्यू के बाद टीम को युवक का शव चिनोरा गांव के पास देवहा नदी में मिला। शव मिलते ही दीपक के घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


अमरिया के युवक का नहीं मिला कोई सुराग
अमरिया। दोस्तों के साथ देवहा नदी में नहाते समय डूबे नगरिया कॉलोनी निवासी विशाल बरोई का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस के अलावा एसएसबी की रेस्क्यू टीम ने बेरी गांव तक नदी में युवक की खोजबीन की लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। विशाल शनिवार को नदी में डूब गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें