फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ईदगाह क्रॉसिंग रोड पर नाले के पास पड़ा मिला वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ईदगाह क्रॉसिंग मार्ग पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के निकट नाले के पास बृहस्पतिवार देर रात शहर के काशीराम कॉलोनी निवासी वृद्ध का शव पड़ा मिला। जानकारी के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शहर के ईदगाह क्राॅसिंग के निकट स्थित काशीराम कॉलोनी निवासी सुरेंद्र शुक्ला (60) बुधवार शाम से घर से लापता थे। पुत्र सौरभ शुक्ला ने बताया कि पिता नशा अधिक करने लगे थे। बृहस्पतिवार सुबह से घर से निकले थे। खोजबीन के प्रयास भी किए गए। बृहस्पतिवार रात पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के निकट नाले के बराबर में उनका शव पड़ा मिला। जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद परिजन से जानकारी जुटाई गई। जिस पर परिजन ने नशा अधिक करने की बात कही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें