फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
मृतका किरन । फाइल फोटो
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। कमरे में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बरेली के थाना क्योलड़िया के गांव पुरैनिया निवासी चेतन ने बताया कि उसने बहन किरन (23) की शादी चार वर्ष पूर्व बरखेड़ा के वार्ड नंबर सात निवासी रोहित के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले आए दिन उसे प्रताड़ित करते थे।
कई बार बहन के ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया, मगर कोई सुधार नहीं आया। शनिवार को जानकारी मिली कि उसकी बहन किरन ने आत्महत्या कर ली है। वह बहन की ससुराल पहुंचा, तो उसका शव कमरे में साड़ी के सहारे फंदे से लटका मिला। आरोप है कि बहन किरन के ससुराल वालों ने उसकी हत्याकर, आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवार वालों से पूछताछ की। इंस्पेक्टर अरविंद चौहान ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें