संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। हरदोई ब्रांच नहर में 19 अप्रैल को मिले महिला के शव की शिनाख्त तीसरे दिन भी नहीं हो सकी।
घुंघचाई थाना क्षेत्र में गांव मटेहना के समीप शुक्रवार दोपहर हरदोई ब्रांच नहर में महिला का शव उतराता मिला था। सूचना पर पहुंचे घुंघचाई इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने शव मोर्चरी भिजवा दिया था। शिनाख्त के लिए शव तीन दिन तक मोर्चरी में रखा रहा। रविवार तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला का रंग गोरा, कद करीब पांच फुट चार इंच, उम्र 30 से 35 के बीच बताई जा रही है। काली शर्ट, उसके अंदर काली टीशर्ट, काला लोअर, पैरों में काले मोजे पहने थी। सिर पर बाल नहीं थे।
इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और महिला की शिनाख्त होने के बाद ही घटना का राज खुल सकेगा।