गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव पिंडरा मार्ग पर स्थित माला नदी में बुधवार को गांव इटौरिया निवासी राहुल का शव उतराता मिला। नदी पुल के पास मोटरसाइकिल व मोबाइल भी पड़ा मिला है। मृतक की शिनाख्त जेब में मिले आधार कार्ड से हुई। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों का कहना है कि राहुल सुबह पीलीभीत गया था। गांव में वह हेयर कटिंग की दुकान चलाता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद