संवाद न्यूज एजेंसी
चुर्रासकतपुर। पुलिस चौकी के गांव सिसैया जलालपुर निवासी रामऔतार (40) पुत्र ओमप्रकाश का शव शुक्रवार की सुबह छत के कुंडे से लटकता मिला। शव चुन्नी से लटक रहा था।
मृतक के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो वह रामऔतार को जगाने पहुंचे। कई बार आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़ा गया तो पुत्र रामऔतार का शव कुंडे से लटक रहा था। ओमप्रकाश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बताया जा रहा है कि युवक ने घरेलू कलह क चलते फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पत्नी आरती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।