फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: देवीपुरा गोआश्रय स्थल में खुले में पड़े मिले पशुओं के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को देवीपुरा गोआश्रय स्थल पर पशुओं की स्थिति को देखा। गोआश्रय स्थल में गोवंशों के मरने के बाद ठीक से दफनाया नहीं गया था। इससे बदबू फैल रही थी। आसपास के गांवों के लोग थे।
विज्ञापन

तमाम दावों के बाद भी देवीपुरा गोआश्रय स्थल की स्थिति सुधर नहीं पा रही है। पशुओं को दफनाने में लापरवाही की जा रही है। मंगलवार को संगठन के पदाधिकारी वहां पर पहुंचे। वहां पर मृत पशुओं के अवशेष खुले में पड़े हुए थे। मामले को लेकर डीएम संजय कुमार सिंह से शिकायत की गई। शिकायत पर डीएम ने सीडीओ से रिपोर्ट मांगी है।
खंड विकास अधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को बताया कि मृत गोवंश के शव पुराने हैं। जिस समय शव दफनाए गए थे, उस समय पानी काफी मात्रा में भरा हुआ था। जिससे गड्ढे बहुत गहरे नहीं खोदे जा सके। वर्तमान समय में पानी सूख गया है। गड्ढों की अधिक गहराई न होने के कारण ऊपर से मिट्टी हट गई थी। फिर से मिट्टी डालकर भर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें