फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डीसी मनरेगा को गोआश्रय स्थल में नहीं मिला चारा

Fri, 21 Jul 2023 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। शासन की सख्ती के बाद भी गोआश्रय स्थलों में पशुओं की देखरेख में लापरवाही बरती जा रही है। शुक्रवार को डीसी मनरेगा मृणाल सिंह ने ग्राम पंचायत माधोटांडा के परशुरामपुर गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। हरा चारा न मिलने पर नाराजगी जताई। निरीक्षण की भनक लगते ही भूसे की व्यवस्था की गई। बीडीओ को व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी मनरेगा को निरीक्षण के दौरान गोआश्रय स्थल में 72 पशु मिले। पशुओं की स्थिति को लेकर केयरटेकर से जानकारी की। इस पर उन्होंने कहा कि 72 पशुओं की देखरेख के लिए सिर्फ दो पशु सेवक हैं। निरीक्षण के दौरान गोआश्रय स्थल के पास जमीन होने के बावजूद उसमें हरा चारा नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें