फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट दंगल शुरू

Wed, 03 Jun 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी स्थित गाजी कमाल शाह मियां की मजार पर पहली जून से सालाना उर्स चल रहा है। उर्स स्थल पर लगे मेले में बच्चों ने बुधवार को तीसरे दिन झूलों का जमकर लुत्फ लिया। उर्स में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को तीसरे दिन उर्स स्थल पर विराट दंगल भी शुरू हो गया। बीसलपुर के आबिद और दियोरिया के इरफान की कुश्ती बराबर रही। फैजाबाद के बावर और वाराणसी के हिटलर की कुश्ती, मुक्तापुर के मुक्ता और आंवला (बरेली) के भारत की कुश्ती,  परेई (बीसलपुर) के सुनील और पीलीभीत के अकबर की कुश्ती बराबर पर छूटी। वाराणसी के चंद्र बलि और बिलासपुर (रामपुर) के जोगेंद्र की कुश्ती, जौनपुर के सुमित और गाजीपुर के सुनील की कुश्ती भी बराबर रही। फैजाबाद के बावर ने बक्सर (बिहार) के रितेश को पटक दिया। बरखेड़ा के शेरा ने हाथरस के महाराज सिंह को चित कर दिया। दंगल में रेफरी की भूमिका शाहबाद (हरदोई) के सुल्ताना पहलवान ने और एनाउंसर की भूमिका गोरखपुर के राजू पहलवान ने निभाई। दंगल देखने भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल पूरे समय दंगल स्थल पर मौजूद रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें