फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कटान हुआ धीमा, ग्रामीणों को मिली राहत

विज्ञापन
कटान रोकने कोे हजारा के समीप कार सेवा में जुटे ग्रामीण ।
विज्ञापन
- मिट्टी भरे बोरे और पेड़ की टहनियां डाली गईं नदी किनारे, एसडीएम ने लिया जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेेंसी
पूरनपुर। नदी का कटान रविवार को धीमा रहा। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्यों का जायजा लिया। कटान पीडि़त महिलाओं ने उनसे फसल और जमीन का मुआवजा दिलाने की मांग की। शारदा नदी का कटान रोकने के लिए ग्रामीण जुटे रहे। धनाराघाट से लेकर गांव राहुलनगर तक करीब चार किलोमीटर तक जिन स्थानों पर नदी कटान कर रही थी। उन स्थानों पर पेड़ों की टहनियों को काटकर लगाया गया है।
एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला से गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर, खिरकिया बरगदिया में हो रहे बचाव कार्य को देखा। तमाम लोग अपने-ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ मौके पर पहुंचे। पहले से प्लास्टिक की रस्सी के तैयार बड़े दो जालों को नदी किनारे रखकर उनमें मिट्टी से भरे बोरे डाले गए। इसके अलावा नदी किनारे उन स्थानों पर पेड़ की टहनियों को काटकर डाला गया। जिन स्थानों पर नदी कटान कर रही थी। रविवार को नदी भी अपने पेठे में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर और कॉलोनी नंबर छह का निरीक्षण किया। निरीक्षण में गांव में कहीं भी जलभराव नहीं मिला। -राजेश कुमार शुक्ला, एसडीएम

कटान रोकने कोे हजारा के समीप कार सेवा में जुटे ग्रामीण ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें