फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नहीं रुक रहा कटान, अब आठ बीघा गन्ने की फसल नदी में समाई

Sun, 30 Jul 2023 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गांव चंदिया हजारा के समीप कटान करती शारदा नदी  । संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा नदी के कटान का कहर थम नहीं पा रहा है। नदी जंगल की जमीन का सफाया करते हुए खेतों में तेजी से कटान कर रही है। शनिवार को नदी ने चार किसानों के आठ बीघा गन्ने की फसल को लील लिया। शनिवार को बनबसा बैराज से शारदा नदी में डेढ़ लाख क्यूसेक पानी पास हुआ। इसके शाम तक चंदिया हजारा इलाके में पहुंचने के बाद तबाही की आशंका से लोगों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को शारदा नदी किनारे जंगल का काफी हिस्सा नदी में समा गया। नदी कविता मंडल और वैद्यनाथ की गन्ने की फसल को अपने आगोश में लेने के बाद अब तारापद और संजय मंडल के खेत में कटान कर रही है। ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि तारक विश्वास, तारापद, कविता मंडल, संजय मलिक की दो-दो बीघा गन्ने की फसल नदी में समा चुकी है। तेजी से हो रहे कटान से लोग भयभीत हैं।
शनिवार सुबह बनबसा बैराज से शारदा नदी में डेढ़ लाख क्यूसेक पानी रिलीज हुआ। इससे चंदिया हजारा इलाके में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। नदी में पास हुआ पानी शनिवार शाम तक क्षेत्र में पहुंचेगा। तहसीलदार ध्रुवनरायण यादव ने बताया कि शनिवार को नदी में डेढ़ लाख क्यूसेक पानी रिलीज हुआ है। पानी आसानी से पास हो जाएगा। नदी का जलस्तर बढ़ने सेे कटान भी धीमा होगा। बाढ़ की आशंका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें