फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चंदिया हजारा में नहीं रुक रहा कटान, पांच बीघा गन्ने की तबाह

Tue, 01 Aug 2023 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गांव चंदिया हजारा के समीप कटान करती नदी । संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा पार चंदिया हजारा गांव में कटान मंगलवार को भी जारी रहा। पांच किसानों की एक-एक बीघा गन्ने की फसल शारदा नदी में समा गई। चंदिया हजारा में तेजी से हो रहे कटान के बावजूद बचाव के उपाय न किए जाने से गुस्साए लोगों ने मंगलवार दोपहर बाद गांव का बाजार बंद करा दिया। इसके बाद बाढ़ खंड ने बंबूक्रेट लगाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन


चंदिया हजारा के समीप कटान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बाढ़ खंड की कटान रोकने की कोशिशें नाकाम साबित हो रही हैं। मंगलवार को भी गांव निवासी कविता मंंडल, संजय मलिक, तारक मिस्त्री, वैद्यनाथ और ताराचंद की एक-एक बीघा गन्ने की फसल नदी में समा गई। अब तक नदी किसानों की 10 एकड़ से ज्यादा गन्ने की फसल लील चुकी है।

प्रधान वासुदेव कुुंडू ने बताया कि मंगलवार को बाढ़ खंड की ओर से बंबूक्रेट लगाने का काम फिर शुरू किया गया। दो बंबूक्रेट लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कटान की गति मंगलवार को धीमी रही। नदी किनारे दलदल होने से कटान रोकने के लिए कट्टों में मिट्टी भरने में दिक्कत हो रही है। दूर से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से भी मिट्टी नदी किनारे नहीं पहुंच पा रही है। खाली ट्रैक्टर ही नदी के रास्ते पर फंस रहे है।
विज्ञापन

कटान न रुकने और अफसरों के समस्या पर ध्यान न देने से गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर से चंदिया हजारा का बाजार बंद करा दिया। इसके बाद मंदिर परिसर में बैठक कर कटान की स्थिति पर चर्चा की। भाकपा माले के जिला सचिव देवाशीष राय ने कहा कि चंदिया हजारा में कटान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कई एकड़ गन्ने की फसल नदी में समा चुकी है। ग्राम प्रधान ने कहा कि कटान रोकने के लिए गांव के लोगों को एकजुट होकर कारसेवा में जुटने की जरूरत है।

गांव चंदिया हजारा के समीप कटान करती नदी । संवाद

गांव चंदिया हजारा के समीप कटान करती नदी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें