बीसलपुर। बिजली के बोर्ड में प्लग लगाते समय छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
तहसील क्षेत्र के गांव टेहरी निवासी अवनेश कुमार ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री सावित्री देवी नगर के एक प्राइवेट इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा थी। सावित्री शनिवार दोपहर बिजली के बोर्ड में प्लग लगा रही थी। बोर्ड में कुछ तार बाहर की तरफ निकले हुए थे। इससे उसका हाथ तारों को छू गया। जिससे करंट लग गया। बेटी के चीखने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो वह जमीन पर बेसुध मिली। आनन-फानन में उसे एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।