फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बालिका दिवस पर जन्म लेने वाली कन्याओं को बांटी बेबी किट

विज्ञापन
गांधी प्रेक्षाग्रह में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अ​धिकारी व अन्य लोग । स्रोत - महिला कल्याण वि
विज्ञापन
पीलीभीत। राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर महिला कल्याण विभाग की ओर से कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान जन्म लेने वाली कन्याओं को बेबी किट का वितरण किया गया। इस दौरान छात्राओं की पोस्टर प्रतियोगिता भी कराई गई। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

महिला कल्याण विभाग राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में गांधी प्रेक्षागृह में जागरूकता कैंप लगाकर महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आज के दिन जन्म लेने वाली कन्याओं को बेबी किट देकर उनके जन्म को एक उत्साह के रूप में मनाया गया। साथ ही तीन लाभार्थियों को कन्या सुमंगला योजना के लिए स्वीकृति प्रमाण पत्र व एजुकेशनल किट दी गई। इसके बाद आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सोनम, तुलसी और चेरी सागर को प्रमाण पत्र व शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।



नवजात को दिए गर्म कपड़े
पूरनपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीएचसी में बुधवार को जन्मी पांच नवजात बालिकाओं को प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनिकेत गंगवार ने गर्म कपड़े बांटे। सीएम फैलो कीर्ति दीक्षित मौजूद रही। पब्लिक इंटर कॉलेज की पहुंची छात्राओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस के महत्व की जानकारी दी गई। छात्राओं को भी उपहार दिए गए। इस अवसर पर वीपीएम अजय शुक्ला मौजूद रहे। संवाद

गांधी प्रेक्षाग्रह में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी व अन्य लोग । स्रोत - महिला कल्याण वि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें