पीलीभीत। गोस्वामीज मॉम्स प्राइड स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर नन्हे-मुन्नो ने श्रीकृष्ण का पूजन-अर्चन किया। राधा और श्रीकृष्ण बने बाल गोपाल ने सबका मन मोह लिया। बच्चों ने श्रीराधा-कृष्ण की झांकी भी प्रस्तुत की। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य श्रीमती सोनिया गोस्वामी व प्रबंधक निशांत गोस्वामी ने किया शिक्षिकाएं स्तुति, सोनम, आकांक्षा, रिदा, खुशबू, स्वाति, शाज़िया, रुचि, राधिका, नीतू मौजूद रहीं। संवाद