बीसलपुर में निकाली गई खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
बीसलपुर। मोहल्ला साहूकारा स्थित ब्रह्मदेव मंदिर से रविवार की शाम नगर में खाटू श्याम बाबा की शोभायात्रा आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई।
बैंडबाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा में सबसे आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर खाटू श्याम बाबा की झांकी आकर्षक ढंग से सजाई गई थी। यात्रा में शामिल समर्थक झंडे लेकर और जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। कुछ श्रद्धालु नृत्य करते हुए चल रहे थे। रास्ते में लोगों ने जगह-जगह खाटू श्याम बाबा की पूजा अर्चना की। काफी लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
प्रमुख मार्गो से गुजरने के बाद निशान यात्रा देर शाम को ब्रह्मदेव मंदिर में आकर समाप्त हो गई। सुरक्षा के लिहाज से यात्रा के साथ पुलिस बल चल रहा था। यात्रा के साथ आयोजन समिति के अनुज मित्तल, विपिन कुमार, अनुज अग्रवाल, शैलेंद्र कुमार, अंकुर, अमित, अनुपम मित्तल और आलोक कुमार समेत काफी लोग रहे। यात्रा वाले मार्गों के दोनों ओर चूना डलवाया गया था।