फोटो- 11 कलीनगर में निकाली गई संर्कीतन यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। कलीनगर कस्बे में बृहस्पतिवार को हरि नाम संकीर्तन यात्रा निकाली गई। यात्रा में काफी संख्या में भक्त मौजूद रहे। इस दौरान श्री राधा कृष्ण की प्रतिमाओं को लेकर नगर के प्रमुख धार्मिक स्थलों से होते हुए यात्रा का समापन किया गया। इसके बाद कस्बे में मुकेश यादव की ओर से मंदिर निर्माण कार्य आरंभ किया गया। मंदिर में श्री राधा कृष्ण की प्रतिमा विराजमान की गई। श्री ठाकुर जी की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल कलीनगर के सदस्य मौजूद रहे। संवाद