फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देव प्रतिमाओं के हुए कई कार्यक्रम

विज्ञापन
फोटो- 22 बीसलपुर के गांव रढ़ैता में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत देव प्रतिमाओं का पूजन हुआ। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव रढ़ैता के नवनिर्मित शिव मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बृहस्पतिवार कई धार्मिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

मंदिर में स्थापित करने के लिए देव प्रतिमाएं जयपुर से मंगाई गई हैं। बृहस्पतिवार को चौथे दिन देव प्रतिमाओं का जलाधिवास, अन्नाधिवास, और फलाधिवास आदि कार्यक्रम विधि विधान से कराए गए। यह कार्यक्रम विपिन पाठक, शैलेंद्र शास्त्री, मुनेंद्र शास्त्री, आशुतोष पांडेय और अमित पाठक ने विधि विधान से कराए। इस दौरान काफी श्रद्धालु मौजूद रहे। ग्राम प्रधान मुकेश गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को देव प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद देव प्रतिमाओं को विधि विधान से नव निर्मित मंदिर में स्थापित कर दिया जाएगा। शनिवार को भंडारे के साथ समारोह का समापन हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें