फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिवसीय महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न

विज्ञापन
अग्रवाल सभा में हो रहे यज्ञ में आहुति देते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। श्रीमद् भागवत महायज्ञ शनिवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से भक्तों ने महायज्ञ में पूर्णाहुति डाली। ब्रह्मभोज के बाद पुरोहितों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अग्रवाल सभा भवन परिसर में 15 अक्तूबर को महायज्ञ शुरू हुआ था। रोजाना भक्तों ने यज्ञशाला पहुंचकर आहुति दी। शनिवार को ब्रह्मभोज के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। 108 पुरोहितों को दोशाला ओढ़ाकर और दान दक्षिणा देकर सम्मानित किया। शाम को प्रवचन करते हुए गोस्वामी गोपी जीवन ने कहा कि योग संसार के लोगों से मिलना नहीं, जिस से अलग हुए उससे मिलना ही योग कहलाता है। कार्यक्रम में रमेश अग्रवाल, रीता साहू, अमित साहू, नीरा अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, सोनिया गुप्ता, सुभाष देवल, राजू, पप्पू मालपानी, शिवा स्वेता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें