शनिवार को परमठ मंदिर में चल रही रामलीला महोत्सव में भगवान श्रीराम का गुणगान करते हनुमान। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। परमठ मंदिर में शनिवार को सीता स्वयंवर लीला का मंचन किया गया।
शाम सात बजे लीला का मंचन शुरू हुआ। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। लीला के दौरान श्रीराम के धनुष उठाते ही जयघोष से पंडाल गूंज उठा। परशुराम और लक्ष्मण के बीच संवाद की लीला का भी मंचन हुआ। रामायण की चौपाइयों के साथ मनमोहक लीला का मंचन देख दर्शक गदगद हो उठे। संवाद
बीसलपुर में नारद मोह लीला का मंचन
बीसलपुर। रामलीला मेले में शनिवार को नारद मोह एवं सीता जन्म लीला का आकर्षक मंचन हुआ। जिसे देखने काफी श्रद्धालु उमड़े।
शाम चार बजे शुरू हुई लीला का संचालन मेला कमेटी के लीला संचालक अवधेश भट्ट और मनोज त्रिपाठी ने रामायण की चौपाइयां और दोहे पढ़कर किया। शाम छह बजे लीला का समापन हो गया। लीला देखने नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के भी दर्शक आए थे। संवाद