पीलीभीत। श्री गणेश चौथ मेले में महाकाली यज्ञ संपन्न हुआ। पुरोहित रमाकांत मिश्र द्वारा रामलीला मैदान स्थित महाकाली मंदिर में यज्ञ अनुष्ठान कराया गया। इधर, श्री गणेश चौथ मेला संचालन समिति द्वारा मेला अवधि में विशेष कार्यक्रमों की शृंखला निर्धारित की है। इसके तहत 11 सितंबर को श्री खाटू श्याम कीर्तन, 12 सिंतबर को श्री गणेश यज्ञ एवं मूर्ति विर्सजन, 13 को फिल्मी नृन्य, 16 को जूनियर सुपर स्टार राजेश खन्ना नाइट, 18 को तारिक किशोर आर्केस्ट्रा, 20 सितंबर को पुरस्कार वितरण का मेला समापन होगा। इसके अतिरिक्त 15 सितंबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भी विशेष आयोजन किया गया। इस मौके पर अमित पाठक, प्रदीप तिवारी, नंद किशोर लोधी, घनश्याम दास रावत, सुनील मिश्रा, महावीर किशोर रावत, जगदीश रावत आदि मौजूद रहे।