फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जात के मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मांगीं मन्नतें

Wed, 02 Jul 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। भगौतीपुर के देवी मंदिर परिसर में लगे जात मेले में बुधवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पूरे दिन माता के जयकारे गूंजते रहे। घुंघचाई थाना की पुलिस चौकी बलरामपुर क्षेत्र के गांव भगवतीपुर का देवी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बिंदु है। इन दिनों जातों का मेला चल रहा है। बुधवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में उमड़ी। श्रद्धालुओं ने माता की आराधना की। मंदिर की परिक्रमा कर मनौतियां मानीं। मेले का समापन गुरु पूर्णिमा के दिन होगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें