फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के अंतिम सोमवार को भक्तों की उमड़ेगी भीड़, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगा फोर्स

विज्ञापन
कछला जल लेने जाते युवा। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। सावन के अंतिम सोमवार जिले भर के 18 मंदिरों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कांवड़िये जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ियों के रूट पर फोर्स बड़ी संख्या में तैनात किया जाएगा। रविवार को पुलिस अफसरों ने भ्रमण कर मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शहर में दूधियानाथ मंदिर और लकड़ी मंडी रूट से कांवड़ियों के जत्थे गुजरेंगे। इन रूटों पर बैरियर की सुविधा की गई है। रविवार को प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने कांवडिय़ों के आने जाने वाले रूट पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

गौरी शंकर मंदिर पर जलाभिषेक करने वाले भक्तों की काफी भीड़ रहेगी। मंदिर परिसर में लगे कैमरे, बैरीकेटिंग आदि की व्यवस्था कर ली गई है। जिससे भक्तों को मंदिर में प्रवेश के दौरान कोई दिक्कत न हो सके। इसके अलावा दूधियानाथ मंदिर और अर्धनारीश्वर मंदिर में भी भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। मंडी समिति में भी कांविड़यों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। जिससे कांवड़िया आसानी से मंडी में ठहर सकें।
जगह-जगह तैनात रहेगा फोर्स
शहर प्रवेश के दौरान टाइगर तिराहे पर फोर्स को तैनात किया जाएगा। कांविड़यों की सुरक्षा में पीएसी के अलावा, कोतवाली, जहानबाद और सुनगढ़ी पुलिस को लगाया गया है। इसके अलावा क्यूआरटी वाहनों की ड्यूटी लगाई गई है। पीआरवी भी तैनात रहेगी। भीड़ को रोकने के लिए बैरियर कई जगह लगाए गए हैं।
विज्ञापन

दो रूट से शहर में प्रवेश करेंगे कांवड़िया
बरेली की ओर से डाक कांवड़ लाने वाले कांवड़िया टाइगर तिराहे से ईदगाह रेलवे क्रासिंग, लकड़ी मंडी, जाटों वाले चौराहे, जेपी रोड, ड्रमंडगंज चौराहा चौक बाजार होते हुए आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहे से गौरीशंकर मंदिर की ओर रवाना हो जाएंगे। मंडी समिति में रुकने वाले रामलीला रेलवे क्रासिंग से डिग्री कॉलेज चौराहा, नौगवा चौराहा और दूधियानाथ मंदिर रोड होते हुए जाटों वाले चौराहे से जेपी रोड से मंदिर की ओर रवाना होंगे।
कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन के सभापति सुरेश गंगवार ने सावन माह को लेकर रविवार को देवहा पुल के पास से गुजरने के दौरान कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। बम-बम भोले के जयकारों के साथ कांवड़ियों का स्वागत किया। सुरेश गंगवार सुबह से ही समर्थकों के साथ देवहा पुल पहुंच गए थे। इसके बाद शाम तक सड़क से गुजरने वाले कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करते रहे। कांवड़ियों को जलपान भी कराया गया। घायल कांवड़ियों के प्राथमिक उपचार की भी व्यवस्था की गई। व्यवस्था में डॉ. दक्ष गंगवार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
भंडारे का किया आयोजन
कांवरथी सेवा दल की ओर से खमड़िया पुल स्थित शिव हनुमान मंदिर परिसर में पर कांवड़ियों के लिए सूक्ष्म जलपान और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सेवा दल के संस्थापक वीके अग्रवाल, अध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल, मंत्री दिनेश कुमार अग्रवाल, उपमंत्री राजीव जौहरी एडवोकेट, अतुल कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें