बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली के गांव इलाबांस के देवी मंदिर में चल रहे छह दिवसीय वार्षिक मेले में सोमवार को चौथे दिन काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
यह मेला 18 मई से चल रहा है। सोमवार को मेले में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया, जो शाम तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद प्रसाद भी चढ़ाया। पुजारी कृष्णानंद गिरि ने बताया कि 23 मई की शाम को मेले का समापन हो जाएगा। संवाद