पीलीभीत। दीपावली में पटाखों की बिक्री के लिए एनओसी के लिए आवेदक आवेदन जमा करने लगे है। सोमवार को कलक्ट्रेट में आवेदकों की भीड़ लगी रही। आतिशबाजी की दुकान लगाने वालों ने एनओसी के लिए आवेदन करना शुरू कर दिया है। सोमवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में आवेदन करने वालों की भीड़ लगी दिखाई दी। हालांकि लाइसेंस कितनों को देना है। इसको लेकर अभी कोई गाइड लाइन जारी नहीं की गई है। जिले में पिछले साल एक हजार से ऊपर तक दुकानों के रजिस्ट्रेशन किए गए थे। इस बार दुकानों को लेकर गाइड लाइन का इंतजार है। संवाद