फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: देवहा नदी का जलस्तर बढ़ने से फसलें जलमग्न

विज्ञापन
बीसलपुर में बढ़ा देवहा नदी का जलस्तर।संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। देवहा नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के किनारे स्थित गांव के लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। नदी में पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर बढ़ गया है। पानी नदी से निकलकर किनारे स्थित खेतों और गांवों में घुसने लगा है। इसके कारण हजारों एकड़ में फसल जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन


बाढ़ से बचने को नदी किनारे स्थित गांव के लोगों ने अपना जरूरी सामान मकानों की छत पर रखना शुरू कर दिया है। गांव हीरापुर के पास रोड पर पानी बहने लगा है। तहसीलदार करम सिंह ने बताया कि बाढ़ चौकियों के कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया है। तहसील परिसर में स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष को भी 24 घंटे खोले जाने के आदेश दे दिए गए हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अभी तहसील क्षेत्र के किसी भी गांव में नदी का पानी नहीं घुसा है। देवहा नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें