फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की किस्मत पर पत्थर बन गिरे ओले

Thu, 26 Feb 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बुधवार की रात अचानक बदले मौसम ने किसानों की मेहनत पर एक बार फिर पानी फेर दिया है। बारिश के साथ चली तेेज हवाओं से लगभग तैयार हो चुकी गेहूं की फसल पूरी तरह बिछ गई, वहीं अन्य सरसों आदि फसलों का भी नुकसान हुआ है। नुकसान की जानकारी होने पर डीएम ने सुबह तीनों तहसीलों के अधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमण कर नुकसान के आंकलन के आदेश दिए और स्वयं भी सर्वाधिक नुकसान वाले पूरनपुर क्षेत्र के गांव चंदुइया, चंदिया हजारा, खांडेपुर, शेरपुर आदि का दौरा किया। उन्होंने किसानों को मुआवजा दिलाने को नुकसान की रिपोर्ट बनाने के कृषि उपनिदेशक एके सिंह को निर्देश दिए हैं। साथ ही ऐसे किसानों को भी चिन्ह्ति करने को कहा है, जिनके पास किसान क्रेडिट कार्ड नहीं है। बीसलपुर के एसडीएम एपी श्रीवास्तव ने बताया कि राजस्व टीम से ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है।
0000
बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं एवं सरसों को सर्वाधिक नुकसान हुआ है। इसका आंकलन कराया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट मिलने पर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
- ओएन सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें