फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ग्रामीण के दरवाजे पर पहुंचा मगरमच्छ

Sun, 11 Oct 2026 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के गांव बिचपुरी निवासी महिपाल गंगवार ने बताया कि शनिवार को सुबह चार बजे जब उन्होंने अपने घर का दरवाजा खोला तो दरवाजे पर एक मगरमच्छ बैठा मिला। महिपाल ने दरवाजा फिर बंद कर दिया और छत पर जाकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर देवहा नदी में छोड़ दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह मगरमच्छ गांव से करीब 500 मीटर दूरी पर स्थित नहर से आ गया होगा। रेंजर रोहित जोशी ने बताया कि मगरमच्छ को पकड़कर देवहा नदी में छोड़ दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें