फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर शाहजहांपुर के युवक की हत्या

Wed, 18 Jul 2018 12:14 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
police officials at site
विज्ञापन
शाहजहांपुर के रहने वाले एक 30 वर्षीय युवक की मंगलवार रात सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार रात गौहनिया चौराहा के पास सुरभि कॉलोनी की एक गली में युवक का शव पड़ा मिला। इसकी सूचना मिलने पर सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। मृतक के परिजनों को फोन पर सूचना देकर पीलीभीत बुलाया गया है।  मृतक की जेब से मिली एक तहरीर के आधार पर मामला प्रेम प्रसंग की ओर इशारा कर रहा है। इसको लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है।  
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के सुरभि कॉलोनी में मंगलवार रात 30 वर्षीय युवक का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसके सीने पर गोली का निशान था। राहगीरों ने इसकी सूचना यूपी 100 के नंबर पर दी। जिसके बाद सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी मुहम्मद कासिम, कोतवाल केपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लहूलुहान हालत में मिले युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसको चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जेब से मिले आधार कार्ड से शव की शिनाख्त शाहजहांपुर के खलीलशफी पोस्ती पाकड़ लेन मकान नंबर 447 निवासी मोहित गुप्ता पुत्र महेंद्र गुप्ता के रुप में हुई। जेब से मिले मोबाइल से नंबर पता कर सीओ सिटी ने सूचना परिवार वालों दी और पीलीभीत बुलाया है। इधर, पुलिस ने पास के ही एक होटल व आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई। हालांकि कोई कुछ बता नहीं सका। मृतक की जेब से शाहजहांपुर एसपी और कोतवाली पुलिस के नाम दी गई एक तहरीर मिली है। इसमें मरने वाले युवक ने जिक्र किया है कि उसका 13 साल से शाहजहांपुर की एक युवती से प्रेम प्रसंग है। उसकी पांच साल पहले पीलीभीत में शादी हुई है। शादी के बाद कथित प्रेमिका से वह कई बार पीलीभीत में मिल चुका है। मंगलवार को वह कथित प्रेमिका के पति से मिलने के लिए पीलीभीत के एक होटल में जा रहा है। तहरीर में यह भी साफ लिखा है कि अगर उसको कुछ हो जाता है, तो इसके पीछे  जिम्मेदारी कथित प्रेमिका के पति की ही होगी। उक्त तहरीर को देखने के बाद पुलिस मामले को प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग से जोड़कर छानबीन में जुट गई है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें