फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने के बाद युवक की मौत

Sun, 03 Sep 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत/माधोटांडा।
विज्ञापन
अाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ा  
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम  
माधोटांडा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया संतोष निवासी हंसराम पुत्र स्वर्गीय रामप्रसाद खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। शनिवार रात वह खाना खाकर सोने चले गए। पत्नी राजेश्वरी देवी दो बच्चे अंजलि (4) और विनीत (2) के साथ सो रही थी। इस बीच संदिग्ध परिस्थितियों में हंसराम झुलस गए। चीख पुकार सुनकर परिवार वाले और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर एसआई अरविंद आचार्य मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिवार के लोग डिबरी गिरने से हादसा होने की बात कह रहे है। वहीं गांव में दंपति के बीच झगड़े की चर्चाएं है। एसडीएम कलीनगर सूरज यादव के निर्देश पर तहसीलदार विजय त्रिवेदी गांव पहुंचे और जानकारी की। एसएचओ इंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के  लिए भेजा है। परिवार वाले किसी तरह का आरोप नहीं लगा रहे हैं, न ही कोई तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें