फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

Fri, 25 May 2018 07:41 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर कलीनगर तिराहे के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 18 वर्षीय गोविंदपाल पुत्र प्रेमशंकर की मौत हो गई। परिजनों ने शव को बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया। जवान बेटे की मौत के बाद से परिवार में चीख पुकार मची हुई है। बाइक चलाते वक्त उसने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

पूरनपुर कोतवाली के जटपुरा गांव निवासी गोविंदपाल पिता के साथ मिलकर खेती करता था। वह पिछले कई दिनों से अपने मौसा श्रीराम के घर माधोटांडा के जमुनिया खास गांव में रह रहा था। बृहस्पतिवार सुबह परिजनों के कहने पर वह बाइक से मौसेरी बहन निर्मला देवी को उसकी ससुराल मोहम्मदपुर से लिवाने के लिए निकला। माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर कलीनगर तिराहे के पास पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां जेब से मिले आधार कार्ड से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी गई। कुछ ही देर में परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। जिसके बाद हालत गंभीर होने पर गोविंदपाल को बेहतर इलाज के लिए बरेली ले जाने के लिए निकले। बरेली हाईवे पर ललौरीखेड़ा के पास पहुंचते ही गोविंदपाल की मौत हो गई। परिजन शव घर ले आए। जिसके बाद कानूनी कार्रवाई से इंकार कर बिना पीएम कराए उसका शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का अविवाहित था। उसके बड़ा भाई आनंदपाल और छोटा मीतपाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें