फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और दो बच्चों पर युवक ने फेंका एसिड

Thu, 30 Mar 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
पत्नी और दो बच्चों पर युवक ने फेंका एसिड
विज्ञापन
साढ़ू के भाई की शादी में परिवार संग कस्बे में आए एक युवक ने बुधवार देर शाम कहासुनी पर अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों पर तेजाब डाल दिया। वारदात के बाद पति मौके से फरार हो गया। तेजाब से झुलसे तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम आरोपी को ग्राम पिपरगहना के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। ग्राम पिपरगहना निवासी मोहम्मद शफी बुधवार को अपने साढू़ रेहान के भाई इकबाल की शादी में शामिल होने परिवार के साथ बिलसंडा आया था। देर शाम किसी बात को लेकर मोहम्मद शफी की पत्नी गुड़िया से कहासुनी हो गई। आरोप है कि मोहम्मद शफी ने साढू़ के घर बाथरूम में रखा तेजाब लाकर पत्नी गुड़िया और आठ वर्षीय बेटी शकी व चार वर्षीय जेनू पर डाल दिया। इसके बाद वह भाग गया। महिला के चेहरे और पैरों पर एसिड पड़ा। इसके अलावा बच्चों के शरीर पर भी कई जगह तेजाब के छींटे पड़े। इस घटना से बारातियों में अफरातफरी मच गई। आननफानन में झुलसे तीनों लोगों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें भोजीपुरा (बरेली) के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बृहस्पतिवार को घटना की जानकारी मिलने पर एसपी देवरंजन वर्मा ने बिलसंडा पुलिस को मौके पर जाकर मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला के भाई चांदबाबू की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति मोहम्मद शफी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और दो टीमें गिरफ्तारी के लिए जुट गईं। देर शाम उसे ग्राम पिपरगहना के जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है आरोपी पति आए दिन नशे में पत्नी से झगड़ा करता था। कल भी दोनों के बीच मामूली बात पर कहासुनी हो गई। पति उससे शादी के बाद रात को ही चलने की जिद कर रहा था, जबकि पत्नी सुबह चलने को कह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें