फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वतखोरी के आरोप में लेखपाल सस्पेंड

Wed, 31 May 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद अमरिया क्षेत्र के बढ़ेपुरा गांव के लेखपाल पर विभागीय शिकंजा कसा गया है। डीएम ने मामला संज्ञान में आने पर लेखपाल राधे कृ ष्ण को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही पूरे मामले की जांच एसडीएम अमरिया को दी गयी है। पीलीभीत में राजस्व विभाग की मनमानी में कोई कमी नहीं है। घोटालों से पूरा महकमा भरा पड़ा है। हाल ही में नई तहसील बनाई गई अमरिया क्षेत्र के बढ़ेपुरा गांव के लेखपाल राधे कृष्ण द्वारा अलग-अलग स्थानों पर किसानों से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें से एक वीडियो में लेखपाल कुर्सी पर बैठकर तो दूसरे में कार में बैठकर रिश्वत लेते दिखाया गया है। बुधवार शाम शोषण मीडिया पर वीडियो वायरल होने से विभाग में हड़कंप मच गया। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया जिसके बाद डीएम शीतल वर्मा के निर्देश पर एसडीएम अमरिया ने आरोपी लेखपाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। डीएम ने इस मामले में एसडीएम को पूरे मामले की जांच कर उसकी रिपोर्ट भी तलब की है। रिश्वत लेने वीडियो वायरल होने का यह पहला मामला नहीं है, इसे पहले भी ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके है, जिसमें किसानों से सरकारी काम के एवज में रुपये की मांग की जा चुकी है।  एसडीएम अमरिया पुष्पा देवरार ने बताया की आरोपी लेखपाल को सस्पेंड कर दिया है। पूरे मामले की रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें