अाआग लगने के बाद घ्ार के बाहर बैठा पिररिवार
रोशनी के लिए जलाए गए दीये के गिरने से आग लग गई। हादसे में कमरे में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
भीकमपुर गांव के रहने वाले रामेश्वर दयाल मजदूरी करते है। शनिवार रात परिवार के साथ सो रहे थे। कमरे में रोशनी के लिए दीया जला रखा था। शनिवार देर रात में दीपक के गिरने से आग लग गई। धुआं उठने पर मजदूर की आंख खुली। इसके बाद हादसे का पता लगा। पहले परिवार वालों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई। पीड़ित ने बताया कि हादसे में कपड़े, रजाई, सिलाई मशीन समेत हजारों का सामान जल गया। इसके अलावा दो बकरियों की मौत व एक झुलस गई है।