फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद देने के बहाने बुलाया और लूट ली अस्मत

Sat, 12 Aug 2017 05:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
विज्ञापन
rape - फोटो : google
विज्ञापन
एक महिला को आर्थिक मदद देने के नाम पर भट्टा मालिक ने हवस का शिकार बना लिया। कार में बैठाकर आरोपी महिला को अपने साथ ले गया। जिसके बाद सुनसान इलाके में रेप कर धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता ने थाना पुलिस पर साठगांठ का आरोप लगाते हुए  एसपी से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उत्तराखंड के खटीमा निवासी एक भट्टा मालिक से उसकी पुरानी पहचान है। 29 जुलाई को रुपये उधार लेने के लिए पीड़िता उसके भट्टे पर पहुंची। आरोप है कि मदद देने के नाम पर आरोपी पीड़िता को कार में बैठाकर एक सुनसान जगह पर ले गया और तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर एसपी से कानूनी कार्रवाई की मांग की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें