फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म, गिरफ्तार

Fri, 08 Sep 2017 06:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
दीवार फांदकर घर में घुसकर युवक ने कमरे में सो रही महिला को धर दबोचा। उससे तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। शोर पर परिवार के लोग जाग गए और आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।  थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने बताया कि उसका रिश्तेदार मोहम्मद आरिफ पिछले कई दिनों से उसको फोन कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। ऐसा न करने पर पति को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। बृहस्पतिवार की रात खाना खाकर पीड़िता कमरे में सोने चली गई। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरों में थे। देर रात दीवार फांदकर आरोपी घर के भीतर घुस आया। पीड़िता के कमरे में आकर आरोपी ने तमंचे के बल पर रेप किया। पीड़िता के शोर मचाने पर परिवार वाले जाग गए और आरोपी को धर दबोचा। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जानकारी कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाने आ गई। जहां उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। एसएचओ राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को चालान कर दिया है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें