फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से परेशान महिला ने की खुदकुशी

Wed, 11 Mar 2015 11:35 PM IST
जहॉनाबाद/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर गांव हड़ा भानपुर निवासी वेदप्रकाश की पत्नी 23 वर्षीय बुद्धोदेवी ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतका के भाई हेतराम की तहरीर पर पति और उसके भाई हुलासीराम के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


थाना नवाबगंज (बरेली) के गांव तुमड़िया निवासी हेतराम ने बताया कि उसकी बहन बुद्धोदेवी का विवाह 12 साल पहले हुआ था। ससुराल वाले उसकी बहन को अक्सर मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। जिसकी शिकायत बहन ने कई बार मायके वालों से की। मायके वालों के समझाने बुझाने के बाद भी ससुराली नहीं माने। मंगलवार को भी उसकी बहन की पिटाई की गई। पिटाई से तंग आकर बहन ने रात में कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

 घटना के बाद पति और पति का भाई घर से फरार हैं। उन्होंने बताया कि रात करीब नौ बजे बहन की मौत होने की खबर गांव वालों ने मोबाइल पर दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो बहन का शव जमीन पर पड़ा था। हेतराम ने पति और उसके भाई हुलासीराम के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मारपीट कर मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतका के एक पुत्र 10 वर्षीय अंकित, दो पुत्रियां छह वर्षीय नीतू व तीन वर्ष की गुड़िया है।
महिला ने की आत्महत्या की कोशिश
पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी के गांव रंपुरिया निवासी जगदीश प्रसाद ने बताया कि उनकी पत्नी 40 वर्षीय सुरजा देवी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। बुधवार की सुबह पत्नी शौच के लिए घर के पास स्थित खेत पर गई थी। जहां उसने साड़ी का फंदा गले में डाल लिया और आम के पेड़ से लटक गई। कुछ दूरी पर खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया। जिस पर घर वाले मौके पर पहुंच गए और उसे आनन-फानन में उतार कर जिला अस्पताल लाए। जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें