कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती से सोमवार देर शाम एक युवक ने दुराचार किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण ने बताया कि उनकी युवा पुत्री सोमवार को देर शाम खेत पर शौच करने गई थी। पीछे से पहुंचे एक युवक ने उससे दुराचार किया। विरोध करने पर लात घूंसों से पीटा और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती ने घर आकर घटना की जानकारी दी। ग्रामीण ने रात में ही कोतवाली आकर मामले की नामजद तहरीर दी। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि ग्रामीण की तहरीर पर युवक अमित कुमार के विरुद्ध दुराचार करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुराचार की शिकार युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास ने बताया कि मेडिकल परीक्षण के दौरान बनाई गई स्लाइड बुधवार को जिला अस्पताल भेजी जाएगी।