पत्नी का हत्यारोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया।बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम रांठ निवासी सुधीर ने मंगलवार को घरेलू कलह के चलते पत्नी रेखा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसने इसकी सूचना खुद फोन पर अपने ससुर को दी और फरार हो गया था। मृतका के पिता विश्वनाथ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मृतका के पति सुधीर, सास लड़ैती व बाबा रामबहादुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। एसओ रूम सिंह बघेल ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम के साथ क्षेत्र के कई स्थानों पर दबिशें दी। मुख्य आरोपी सुधीर को गांव तिलछी में चौराहे के पास गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ केे बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।