फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर ने ही की थी दामाद की हत्या

Thu, 09 Jul 2015 12:03 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली के थाना बिथरीचैनपुर के गांव सैदूपुर कुर्मियान निवासी हिस्ट्रीशीटर गुलफान सिंह उर्फ पोपी की हत्या थाना भुता (बरेली) के गांव  बरखेड़ा निवासी ससुर श्रीपाल ने की थी। पुलिस की जांच में इस बात की पुष्टि होने के बाद आरोपी ससुर पर मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


थाना बिथरीचैनपुर के गांव सैदूपुर कुर्मियान निवासी हिस्ट्रीशीटर गुलफान सिंह 24 मई को अपने गांव से पीलीभीत शहर में आई एक बारात में आया था। वह दूसरे दिन घर वापस नहीं लौटा तो अगले दिन पत्नी रीना सिंह ने थाना सुनगढ़ी में पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 29  मई की शाम शहर के बस्तीराम तालाब में सिर व पैर कटा एक शव बरामद हुआ था।
शव की शिनाख्त गुलफान सिंह उर्फ पोपी के रूप में हुई थी। इस हत्याकांड की विवेचना प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर बृजेश सिंह कर रहे हैं। विवेचक ने बताया कि जांच में पाया कि गुलफान सिंह थाना भुता (बरेली) के गांव बरखेड़ा निवासी शातिर बदमाश हिस्ट्रीशीटर श्रीपाल की पुत्री को भगाकर शादी रचा ली थी। इससे ससुर श्रीपाल अपने दामाद गुलफान से रंजिश रखता था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जांच में साफ हुआ है कि बारात में श्रीपाल भी शामिल था। बदनामी के  कारण श्रीपाल ने उसकी हत्या कर शव तालाब में फेंका था। उन्होंने बताया कि जांच के बाद मृतक के भाई होतम सिंह की ओर से आरोपी ससुर श्रीपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा  रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें