फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर की गई थी लालता की हत्या

Wed, 25 Jan 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 खमरिया पट्टी गांव निवासी 30 वर्षीय लालता प्रसाद की गला घोंटकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। खमरिया निवासी लालता प्रसाद और उसकी पत्नी 22 जनवरी की रात कमरे में सोए थे। 23 जनवरी की सुबह लालता प्रसाद कमरे में मृत पड़ा मिला था। पत्नी का कहना था कि रात में लालता प्रसाद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके गले में भी फंदे का निशान भी था। जबकि पिता मुन्नालाल का आरोप था कि लालता प्रसाद की हत्या की गई, घटना को अंजाम उसकी पत्नी ने दोस्त गांव निवासी रामपाल से मिलकर दिया। लालता प्रसाद की पत्नी और रामपाल की दोस्ती है, जिसका लालता प्रसाद विरोध करता था। मुन्नालाल ने अपनी पुत्रवधू और रामपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर भुवनेश कुमार गौतम ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लालता प्रसाद की हत्या गला दबाकर होना स्पष्ट हुआ है। उन्होंने बताया कि हत्यारोपी रामपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसके मृतक की पत्नी से दोस्ती है। लालता प्रसाद इसका विरोध करता था। घटना की रात मृतक की पत्नी ने फोन करके उसे कमरे में बुलाया। उन्होंने लालता को सोते समय ही दबोचकर गला घोंट दिया। इसके बाद वह मौक से चलो गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक की पत्नी की तलाश जारी है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें