फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरह दिन से लापता ग्रामीण का शव मिला

Fri, 05 Aug 2016 11:26 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर से लापता ग्रामीण का शव शुक्रवार चौथे दिन गांव मन्निया के पास नहर से पुलिस ने बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन

थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव भीकमपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उनका 50 वर्षीय भाई रामसरन 24 जुलाई से लापता था। उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट थाने में भी दर्ज कराई जा चुकी है। थाना बिलसंडा क्षेत्र के ही गांव मन्निया के कुछ लोग शुक्रवार सुबह गांव के बाहर नहर के पास टहलने गए, तो नहर में एक अधेड़ का शव दिखाई दिया। यह बात पूरे क्षेत्र में फैल गई। कुछ ही देर में मौके पर काफी लोग जमा हो गए। जानकारी होने पर गांव भीकमपुर के राजेंद्र प्रसाद भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव की शिनाख्त अपने भाई रामसरन के रूप में की। राजेंद्र की सूचना पर पुलिस ने शव सील कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनके भाई को मिरगी का दौरा पड़ता था। किसी से कोई रंजिश नही है। थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें